फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। राम जानकी मार्ग पर बुधवार की शाम टाड़ा गांव के समीप बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल हो गई थी। गुरुवार को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।       
विज्ञापन


क्षेत्र के रजनौली गांव निवासी 67 वर्षीय विपता पत्नी रामगति बुधवार की शाम टाड़ा में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से पैदल घर लौट रही थी। जब वह रामजानकी मार्ग पर बैंक से थोड़ी ही दूर आगे पहुंची थी। उसी दौरान सामने से गुजरी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग पहुंच गए।

बाद में सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। लोगों की सूचना पर 108 नंबर की एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस से वृद्धा को  सीएचसी मलौली भेजा गया। विपता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विपता की मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध दुघर्टना का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर वृद्धा की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें