फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मिस्त्री की मौत, दो घायल 

Sun, 21 May 2017 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
नैनाझाल गांव मिस्‍त्री की मौत के बाद विलाप करते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर- मैनसिर के बीच स्थित घोरहीं पोखरे के पास रविवार को बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार टाइल्स मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों के अलावा राहगीरों की भीड़ जुट गई। खबर पर 108 नंबर की एंबुलेंस से घायलों को पहले नाथनगर सीएचसी भेजा गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नैनाझाला गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल पुत्र भगवानदास मकान में टाइल्स लगाने का काम करते थे। रविवार को वह गांव के ही 35 वर्षीय रामचंदर पुत्र श्रीपत के साथ कटका गांव में किसी के घर में टाइल्स लगाने के लिए बात करने गए थे। कटका से घर वापस लौटते दौरान रामचंदर साइकिल चला रहा था, जबकि अनिल पीछे बैठे थे। वे लोग अभी धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर स्थित घोरहीं पोखरे के पास पहुंचे ही थी। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार की बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिससे साइकिल सवार दोनों लोग और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी नाथनगर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मिस्त्री अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजमापुर निवासी 26 वर्षीय अमरजीत पुत्र सीताराम और रामचंदर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें