फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी और पूर्व विधायक के बेटे में नोकझोंक

Mon, 12 Feb 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक परिसर में नाराज होकर प्रदर्शन करते ब्लॉक के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांथा। ब्लॉक मुख्यालय सांथा पर सोमवार को ग्राम पंचायत राजेडीहा की निविदा (टेंडर) के मामले को लेकर पूर्व विधायक के बेटे और ग्राम पंचायत सचिव के बीच नोकझोंक हुई। उसके बाद ब्लॉककर्मी नाराज हो गए और कार्यालय में ताला जड़ दिया। उसके बाद नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक ने बातचीत कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

 ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद यादव जैसे ही ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर पहुंचे, वैसे ही पूर्व विधायक ताबिश खां के बेटे और पूर्व प्रधान कमरजहां के पति सद्दाम हुसैन वहां पहुंच गए। सद्दाम हुसैन और ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद यादव के बीच राजेडीहा के टेंडर तथा जनसूचना का जवाब मांगने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी तथा पूर्व विधायक के बेटे सद्दाम हुसैन में तनातनी हो गई। उसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी के समर्थन में ब्लॉक कर्मियों ने कार्यालय में ताला जड़कर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया।
कुछ ही देर बाद पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खां भी पहुंच गए और ग्राम पंचायत अधिकारी से बातचीत कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद यादव ने बताया की बार-बार पूर्व विधायक मोहम्मद के बेटे सद्दाम  द्वारा अवरोध किया जा रहा है तथा जबरन ग्राम पंचायत के टेंडर को खरीदने का दबाव बना रहे थे। इसका विरोध करने पर कहासुनी हुई। पूर्व विधायक द्वारा मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। जबकि पूर्व विधायक ताबिश ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें