फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल  

Wed, 24 Aug 2016 11:12 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम को गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही एक कार ने मनियरा के पास पहले साइकिल सवार वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। फिर कुछ दूर आगे जाकर कांटे के पास बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को बस्ती भिजवाया गया। वहीं कांटे चौकी पुलिस ने पीछा कर कार समेत चालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मनियरा निवासी 65 वर्षीय उदय शंकर चौधरी साइकिल से गांव के चौराहे की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक अभी कुछ दूर कांटे पहुंचा कि उसने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के महुडर मंझरिया निवासी इंद्रजीत उर्फ कुलदीप और पांडेय बाजार बांसी रोड निवासी सागर सोनकर निवासी घायल हो गए।

घटना की खबर पर पुलिस ने कार समेत चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल दोनों युवकों को निकट के एक प्राइवेट अस्पताल भेजवाया, जहां सूचना पर पहुंचने उनके परिजन घायलों को जिला अस्पताल बस्ती ले गए। कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को उनके परिजन बस्ती अस्पताल ले गए। पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें