फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने असलहा दिखा फैलाई दहशत

Thu, 12 Apr 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर में गुरुवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ असलहा का प्रदर्शन कर दहशत पैदा कर दिया। बाद में उसे पुलिस के सहयोग से गांव के लोगों ने दौड़ाया, लेकिन सभी भागने में सफल हो गए। आरोप है कि बदमाश अम्मादेई के प्रधान के देवर पर हमला करने की नीयत से पहुंचे थे। प्रधान के देवर ने नामजद युवक सहित उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


 अम्मादेई गांव के प्रधान के देवर दिग्विजय यादव पुत्र रामपत का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व रास्ते से ट्राली ले जाने को लेकर पडोस गांव के एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय युवक ने उसे जानमाल की धमकी भी दिया था। गुरुवार को वह युवक अपने तीन अज्ञात साथियो के साथ असलहा लहराता हुआ अम्मादेई गांव में पहुंच कर उसे खोजने लगा।

गांव मे नहीं मिलने पर अपने साथियो के साथ वह मुखलिसपुर कस्बे में भी असलहा लहराकर खोज रहा था। सूचना मिलने पर प्रधान के देवर ने इसकी सूचना महुली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर महुली और कुछ ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कोदवट गांव के पास पुलिस टीम को चकमा देकर बदमाश भागने में सफल हो गए। आरोपी युवक महुली थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। इंसपेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें