फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से जेल में बंद हेडमास्टर निलंबित

Sat, 21 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पिछले दो माह से जेल में दहेज हत्या के मामले में बंद है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर की रिपोर्ट पर की है।
विज्ञापन

बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर ने रिपोर्ट दी है कि प्राथमिक विद्यालय कुरसुरी नाथनगर में तैनात प्रधानाध्यापक कपिल देव राय पिछले तीन सितंबर 2015 से जेल में किसी मामले को लेकर बंद है।
वे विद्यालय नहीं आ रहे है। उन पर थाने में केस भी दर्ज है। बीएसए ने बताया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी के जेल में बंद होने पर उसके विरुद्घ शासनादेश के तहत कार्रवाई की जाती है। इसलिए हेडमास्टर कपिल देव राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को यह भी आदेश दिया जाता है कि निलंबित हेडमास्टर के तैनाती वाले विद्यालय का समस्त कार्य प्रभार किसी अन्य शिक्षक को हस्तगत करा दिया जाए। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार और खंड शिक्षा अधिकारी पौली को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया गया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर उसकी रिपोर्ट साक्ष्य सहित उपलब्ध कराए। जिससे की आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि निलंबन की अवधि में हेडमास्टर को जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें