फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की लटकती मिली लाश

Sat, 18 Nov 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव की एक बाग में मिली लाश की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव के पास बगीचे में शनिवार को पेड़ पर युवक की लाश लटकती मिली। जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंच गए। शव की पहचान रुधौली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति पुत्र पांचू (27) के रूप में हुई। वह अपनी ससुुराल बखिरा क्षेत्र के तेनुआडांड़ गांव में आया था। सुसराल और घर वालों ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी सीमा के साथ दस नवंबर को अपने ससुराल बखिरा क्षेत्र के तेनुआडांड़ आया था। वह अपने ससुर श्रीपति के पास दवा कराने आया था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी सीमा के साथ क्षेत्र के एक मजार पर भी गया था।

धर्मेंद्र शुक्रवार की रात में ससुराल से तौलिया पहन कर निकला और शनिवार को बेलहर खुर्द गांव के पास बगीचे में लटकती लाश मिली। उसकी शादी वर्ष 2007 में और गवना वर्ष 2012 में हुआ था। उसकी पत्नी सीमा गर्भवती है। धर्मेंद्र चार भाई हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़े भाई महेंद्र, दूसरे नंबर धर्मेंद्र तथा तीसरे नंबर पर जितेंद्र व चौथे नंबर भाई मुलायम है। उसकी पत्नी सीमा, मां चंद्रावती और पिता पांचू व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि पूछताछ में घर वालों ने बताया कि धर्मेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

वे लोग उसका इलाज और झाड़फूंक करा रहे थे। रात में वह तौलिया पहन कर निकला था। पूर्व में भी धर्मेंद्र ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें