फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों और घरातियों  में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़या सिंहटीकर गांव में मंगलवार रात एक बारात में मजाक-मजाक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लात- घूसे और कुर्सियां चलीं। जिसमें पांच लोग बाराती पक्ष और एक किशोर घराती पक्ष का घायल हुआ। घायलों को लोग बखिरा के एक प्राइवेट चिकित्सक के वहां ले गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रश्म अदा हुई और बुधवार को पुलिस ने मौजूद रहकर वधू की विदाई भी कराई।
विज्ञापन


बढ़या सिंहटीकर गांव निवासी सुग्रीव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी। धनघटा क्षेत्र के रामपुर छितौनी गांव से मंगलवार की रात उनके गांव बढ़या सिंहटीकर में बारात आई थी। दरवाजे पर बारात पहुंचने पर द्वारपूजा का रश्म हुई। इसी बीचा खाना- खाने के लिए दोनों पक्षों के लोग पंडाल में पहुंच गए। उसी बीच किसी बाराती ने वधू पक्ष के किसी व्यक्ति से मजाक कर दिया। यह बात किसी को नागवार लगी पर दोनों पक्ष में आपस में कहासुनी शुरू हो गई। बात काफी बढ़ने पर दोनों पक्षों ने कुर्सियां चलाना शुरू कर दिया। इसमें मेज पर लगा हुआ सारा भोजन जमीन पर गिर गया और बारात पक्ष के चार-पांच लोगों को चोट आई है।

 जबकि वधू पक्ष से भी एक लोग को मामूली चोट लगी। मामले में हस्तक्षेप करते हुए गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस विवाद में गांव के रहने वाले एक परिवार के एक युवक को चोट आई थी। उसी बात की खुन्नस से कुछ ग्रामीण मौका देखकर अचानक बारातियों को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिसमें दूल्हे के एक रिश्तेदार सत्यवान व कुछ अन्य बारातियों को भी चोट आई। किसी बाराती ने 100 नंबर पर सूचना दे दी।
विज्ञापन


उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। बखिरा चौकी के पुलिस कर्मियों ने रात में रुककर शादी की प्रक्रिया पूरी कराई। बुधवार की भोर छह बजे ही बारात को विदा कराया गया। एसओ अनिल सिंह ने बताया वर-वधू पक्ष के बीच मारपीट की शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें