फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी, मौत

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिहरपुर(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में शनिवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी नाथनगर पहुंचे, जहां मायके के लोग भी पहुंच गए और जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची महुली पुलिस ने मामला शांत कराया और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मरवटिया गांव निवासी 30 वर्षीय प्रियंका पत्नी अरविंद को शनिवार की दोपहर में झुलसी हालत में एंबुलेंस से नाथनगर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अभी इस मामले में कोई कार्रवाई करती तब तक महिला के मायके ग्राम पकडी़ मुरदेवा थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर के लोग अस्पताल पहुंच गए। मायके के लोग ससुराल पक्ष पर प्रियंका को जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे थे। वहीं मृतका के सास-ससुर घटना के वक्त घर में केवल प्रियंका के होने की बात कह रहे थे। हंगामा के दौरान ही पुलिस की गाड़ी में बैठाए गए प्रियंका के सास-ससुर को लोग नीचे उतारने लगे। पुलिसकर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया। अस्पताल पहुंचे मुखलिसपुर चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने किसी तरह से मामला शांत कराकर पहले सास-ससुर को थाने भेजा। बताया जा रहा है कि प्रियंका का पति लखनऊ में रहकर रोजगार करता है। प्रियंका के दो बच्चे हैं। बेटा आर्यन चार वर्ष का, जबकि एक बेटी दो माह की है।  प्रियंका के ससुर राजबली और सास माया का कहना है कि घटना के समय वह दोनों गांव में सत्संग सुनने गए थे। हल्ला सुनकर घर आए तो बहू प्रियंका गंभीर रूप से झुलसी थी। इलाज के लिए उन लोगों ने ही बहू को नाथनगर सीएचसी भेजा। प्रियंका के पिता श्रीकिशुन और माता रमावती का आरोप है कि ससुराल वालों ने प्रियंका को जला कर मार डाला। हंगामा की सूचना पर एसओ महुली शैलेंद्र राय  मय फोर्स अस्पताल पहुंच गए। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें