फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अछती में शुक्रवार की रात एक महिला शिक्षामित्र ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी। महिला शिक्षक पति की बीमारी के चलते पिछले कुछ महीनों से अवसाद में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महुली थाना क्षेत्र के अछती गांव निवासी 40 वर्षीय वंदना तिवारी पत्नी अनिल तिवारी प्राथमिक विद्यालय भिटिनी में शिक्षामित्र थीं। पति अनिल पल्दहजोत मिल्की में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यपक के पद पर तैनात हैं। परिजनों के अनुसार जुलाई में पति अनिल किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए, तभी से उनका दिल्ली के एक अस्पताल से इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पति की बीमारी के कारण पिछले तीन-चार माह पत्नी अवसाद में थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पति-पत्नी और बच्चे अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह जब वदंना का कमरा नहीं खुला तो परिजन पड़ोसियों के मदद से दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि मनोज तिवारी की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़ा गया तो वदंना का शव साड़ी के फंदे से पंखे से लटकता मिला। प्रधान प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने इसकी सूचना पर महुली पुलिस के साथ मृतका के मायके वालों को दी गई। सूचना पर महुली पुलिस व मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चों नौ वर्ष की अनु और छह वर्ष के दिव्यांश के साथ पति अनिल का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें