फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को पत्थर मारने पर छात्र की हत्या

Sat, 16 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। क्रिकेट खेल रहे छात्रों में से एक के कुत्ते को पत्थर मारने की घटना जानलेवा नौबत तक पहुंच गई। आरोप है कि पत्थर मारने वाले छात्र को साथी ने पहले बैट से पीटा फिर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना बखिरा के बेलहर कला गांव के टोला मटहा की है। शुक्रवार दोपहर टोला मटहा में कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। इनमें इंटर में पढ़ने वाला श्याम बिहारी का बेटा दीपू (18) और बीए पहले वर्ष का छात्र कृष्णा भी शामिल थे।

आसपास के लोगों के मुताबिक अचानक कृष्णा का कुत्ता क्रिकेट खेल रहे छात्रों के बीच पहुंच गया और दीपू की तरफ झपटा। खुद को बचाने के लिए दीपू ने उसे पत्थर मारकर कुत्ते को दौड़ा दिया।
विज्ञापन


इससे उत्तेजना में आए कृष्णा ने दीपू पर बैट से हमला कर दिया। दोनों में कहासुनी देख करीब में रहने वाले कृष्णा के घर वाले वहां पहुंच गए।

दीपू के पिता का आरोप है कि घर वालों की मौजूदगी में कृष्णा ने दीपू के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में मेंहदावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दीपू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा, उसके पिता दिनेश उर्फ पप्पू ,मां, चाचा राघवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक दीपू और कृष्णा की कहासुनी के दौरान दीपू की बुआ विमला बीच-बचाव के लिए पहुंची थीं। चाकू से हमले में वह भी जख्मी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें