फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपू की मौत से बिखर गया परिवार

Sat, 16 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के बेलहर कला के टोला मटहा में छात्र दीपू की हत्या से पूरा परिवार सहम गया। हर किसी मामूली विवाद में हत्या किए जाने की घटना पर रोष व्यक्त किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मटहा टोला निवासी श्याम बिहारी के तीन बेटों में दीपू काफी मिलनसार था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के साथ एक प्राइवेट स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाता भी था।

इसके अलावा वह खाली समय में परिवार के पुश्तैनी काम लोगों का बाल बनाकर परिवार के भरण पोषण में अपने पिता की मदद भी करता था। उसके पिता मेंहदावल तहसील के सामने एक गुमटी रखकर बाल बनाने का काम करते हैं। पूर्व में श्याम बिहारी का परिवार अहमदाबाद में रहता था, जहां पर उसके बड़े बेटे का अपहरण हो गया था।
विज्ञापन


जिसका आज तक पता नही चला। उसके बाद वह परिवार को लेकर अपने गांव आ गए। बेटे दीपू की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छोटा भाई अनूप और दोनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मां सावित्री और पिता बगेदू बेटे की मौत से अवाक थे, उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पुलिस अधिकारियों से मांग कर रहे थे। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र की हत्या के मामले में केस दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें