फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकले युवक की हादसे में मौत

Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
लोहरौली। बीएमसिटी मार्ग पर स्थित दरियाबाद गांव के पास गुरुवार की सुबह टहलने निकले युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


 एसओ राकेश यादव ने बताया कि मूड़ाडीहा बेग निवासी 28 वर्षीय इरफान पुत्र अतीकुर्हमान नित्य की तरह गुरुवार की भोर में टहलने निकले थे। बीएमसिटी मार्ग पर दरियाबाद गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौके पर मौत हो गई।

करीब दो घंटे बाद कपड़े के आधार पर शव की पहचान इरफान के रूप में हुई। घर वालों ने बताया कि इरफान की शादी तीन वर्ष पहले फरीदा खातून के साथ हुई थी। उसका तीन साल की बेटी हरीफा इरफान तथा एक वर्ष का बेटा फहद है। इरफान सात भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह सेमरियावा बाजार गार्मेंट की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


उसी से अपने परिवार की जीविका चलाते थे। बेटे की मौत पर मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे में युवक की मौत से परिजनों के साथ गांव के लोग भी गमगीन थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें