बाघनगर में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के बाघनगर कस्बे में बीएमसीटी मार्ग पर स्थित प्लांट में संदिग्ध हाल में मजदूर का शव मिला। शव की पहचान बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के बढ़या राजा गांव निवासी 52 वर्षीय आशिक अली पुत्र बचनू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनीर अहमद को सुबह नौ बजे के करीब किसी ने फोन से सूचना दी कि बाघनगर प्लांट में निर्वस्त्र शख्स पड़ा है। मुनीर अहमद ने बताया कि वह मौके पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। बाघनगर चौकी पुलिस दरोगा जगन्नाथ पासवान ने बताया कि शव की पहचान रुधौली थाना क्षेत्र के बढ़ाया राजा के आशिक अली रूप में हुई है। शव की आंख के पास काला धब्बा व हाथ पैर व शरीर में में खरोंच के निशान मिले हैं।
आशिक अली अपने पांच भाइयों यूसुफ, झीना, मुशताक, साबिर अली में दूसरे नंबर पर था। आशिक अली की पत्नी की कई साल मौत हो चुकी है। तीन लड़के मोहम्मद अकरम (21), असलम (17) व नौशाद नौ साल का है और व दो लड़कियां रेहाना (17) व रूबीना (14) है। बडे़ लड़के की शादी हो चुकी है।
आशिक अली मजदूरी व पल्लेदारी का काम करने अक्सर बाघनगर आता रहता था। भाई साबिर अली ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे आाशिक अली घर से निकले थे। घरवाले समझ रहे थे कि कहीं पर काम पर होंगे। गुरुवार को उनकी मौत की सूचना मिली। एसओ करुण करण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता का पता चलेगा।