फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

Wed, 15 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव के पास रेल ट्रैक पर युवक की लाश मिली। घटना स्थल से 20 मीटर उत्तर स्थित आम के पेड़ के नीचे खून से सना युवक का चप्पल मिला। शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगे चोट के निशान थे और सिर कुचल जाने से पहचान में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


पेड़ के पास टूटी हुई चूड़ियां भी मिली है। वहां से ट्रैक तक घसीट कर युवक को ले जाने के निशान भी प्रतीत हो रहे थे। ऐसे में युवक की पहले हत्या की गई और फिर उसे आत्महत्या का शक्ल देने के लिए शव को रेल ट्रैक पर रख दिए जाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस भी प्रथम दृष्टया युवक की हत्या मान कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी।


मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार मीरगंज गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश देख कर कुछ लोगों ने शोर मचाया तो काफी भीड़ जुट गई। खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई।
विज्ञापन


पेट, सीने और गर्दन के अलावा अलग-अलग हिस्से में चोट के निशान थे। काले रंग का शर्ट, क्रीम कलर का पैंट पहने था। शर्ट पर अंग्रेजी में बी लिखा था। ट्रैक के इर्द-गिर्द खून बहा हुआ था। घटना स्थल से करीब 20 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे खून सना चप्पल, टूटी चूडियां मिली। 


पेड़ के पास से लेकर ट्रैक तक घसीट कर ले जाने का निशान भी दिखाई दे रहा था। युवक पतले इकहरे बदन का लंबाई करीब पांच फीट पांच इंच के आस रही होगी। मौके की स्थिति से यह साफ लग रहा था कि युवक की पहले हत्या कर दी गई, फिर शव को ट्रैक के किनारे रख दिया गया होगा। मौके पर टूटी चूड़िया मिलने से लोग प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या किए जाने की बातें कर रहे थे। 


कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। शव  की पहचान होने के बाद घटना के मोटिव साथ पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें