फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि खरीद के मामले में लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 15 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा निवासी पीड़ित भूमि खरीदार एक व्यक्ति ने भूमि मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। भूमि का सौदा करने से पहले व एग्रीमेंट के अनुसार एनएच सड़क से लगती पूरी जमीन भू-विक्रेता पार्टी ने अपनी बताई लेकिन इसमें से फ्रंट में मौके पर किसी और की जमीन है। इसकी शिकायत डीएसपी पांवटा को सौंप कर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।

पांवटा क्षेत्र निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि एनएच के साथ लगते सतीवाला में मार्च 2016 में भूमि खरीदने के उद्देश्य से पहुंचे। स्थानीय निवासी भूमि मालिक से करीब 28 बीघा 12 विस्वा भूमि खरीद की बात तय हुई। उस समय मालिक ने बताया कि एनएच के साथ लगती भूमि है। इसलिए 35 लाख प्रति बीघा में सौदा किया गया।
विज्ञापन


3 मार्च 2016 को दोनों पक्षों के बीच जमीन का सौदा तय हो गया। एग्रीमेंट के दौरान भूमि मालिक को 50 लाख नकद तथा 50 लाख का चेक दे दिया गया। शेष राशि भूमि की रजिस्ट्री के समय प्रदान करने की शर्त तय हुई। भूमि खरीद के कुछ दिनों बाद मौके पर तार बाड़ करने पहुंचे। इस दौरान पता चला कि बिक्री के लिए दिखाई गई पूरी भूमि विक्रेता की नहीं है। इसलिए जमीन सौदे में धोखेबाजी का शिकायत डीएसपी पांवटा को सौंपी है जिसमें धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने व उचित जांच की मांग रखी गई है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि कहा कि पांवटा निवासी सतपाल सिंह पुत्र देवी सिंह की तरफ से शिकायत मिली है। मिली शिकायत के सही तथ्यों व सत्यता की जांच की जाएगी। --------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें