महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गोरयाभार चौराहे पर किराने की दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम गोरयाभार में शनिवार की रात शार्ट सर्किट के चलते एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग मे हजारो की नकदी और सामान जल कर राख हो गया। गोरयाभार चौराहे पर गांव निवासी ध्रुपचंद्र अग्रहरि पुत्र दुक्खी प्रसाद की किराने की एक दुकान है।
शनिवार की रात दुकान में हुई शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा हजारो रूपये का कीमत का सामान और नकदी जल कर राख हो गया। ध्रुपचंद्र अग्रहरी ने बताया कि आग लगने से लगभग एक लाख से ज्यादा रूपये का नुक़सान हुआ है।