फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर केस

Sun, 29 Jan 2017 10:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति कार्यालय में घुसकर एसडीएम से दुर्व्यवहार करने और नायब तहसीलदार से धक्का मुक्की करने के आरोप में रविवार शाम को धनघटा पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 एसडीएम धनघटा कीर्तिका ज्योत्सना का आरोप है कि वह रविवार शाम को कार्यालय में  चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर गोपनीय बैठक कर रही थी। इसी बीच दौरान भाजपा नेता अशोक कुमार उर्फ साधू यादव बगैर अनुमति के पीछे के दरवाजे से कार्यालय में घुस आए और अनुमति के कागजात पर हस्ताक्षर करने की बात करने लगे। बैठक की जानकारी देने पर वे आग बबूला हो गए। यही नहीं उन्होंने उनके साथ बदसलूकी भी की और नायब तहसीलदार के साथ धक्का- मुक्की की। भाजपा के एक नेता ने मना भी किया, लेकिन अशोक कुमार नहीं माने।

नायब तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता का आरोप था कि एसडीएम कीर्तिका ज्योत्सना के कक्ष में जब वह बैठे हुए थे और सरकारी कार्य कर रहे थे। उसी समय रामपुर छितौनी गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ साधू यादव अपने को भाजपा नेता बताते हुए पहुंचे और परमीशन के कागजात पर हस्ताक्षर करने की बात कही। जब उनसे कुछ देर बाद आने को कहा गया तो वह आग नाराज होकर हंगामा करने लगे। जिससे सरकारी कार्य में बाधा तो पहुंचा ही साथ ही तहसील का माहौल खराब हो गया।
विज्ञापन


 नायब तहसीलदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि भाजपा नेता अशोक कुमार उर्फ साधू यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने और बिना अनुमति के कार्यालय में घुस जाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद जैसी स्थिति होगी ,आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने बताया कि वह देवरिया बैठक गए में थे। उन्हें ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है। धनघटा पार्टी कार्यालय से बातचीत करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें