फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार पलटी, चालक घायल

Thu, 03 May 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मगहर चौकी के हाईवे पर रसूलाबाद हनुमान मंदिर के निकट ट्रक की टक्कर से पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के अंतर्गत हाईवे स्थित रसूलाबाद के हनुमान मंदिर के निकट ट्रक की टक्कर से आगे चल रही कार पलट गई। कार चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे  ग्रामीणों व पुलिस की मदद से चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।    
 
गुरुवार को खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जा रही कार जैसे ही राष्ट्रीय राज मार्ग-28 के रसूलाबाद गांव के निकट पहुंची ही थी कि पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। कार पलटने से हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। कार पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच गई और चालक को जिला अस्पताल भेजवाया। मगहर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क से हटवाया उसके बाद ही आवागमन बहाल हो सका। मगहर पुलिस चौकी के एचसीपी हरिमूर्ति सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए कार चालक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झीनखाल बंजरिया के निवासी राजेंद्र पटेल के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें