फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू जांच कमेटी का पुतला जलाया

Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेंहदावल बाईपास पर जेएनयू की जांच कमेटी का पुतला जलाया। कार्यकर्ता देशद्रोही गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर प्रतिबंध और अर्थदंड लगाने से नाराज थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जो छात्र भारत माता की जय के लिए कैंपस में संघर्ष करते दिखे उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाना शर्मनाक है। जेएनयू प्रशासन द्वारा राष्ट्रवाद की बात करने वाले छात्रों का मनोबल गिराने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी परिषद कठोर निंदा करती है। जेएनयू प्रशासन अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

वहीं अर्पित पांडेय ने कहा कि अगर जेएनयू प्रशासन ने सौरभ शर्मा पर लगाया गया अर्थदंड वापस नहीं लिया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने पर बाध्य होगी। इस अवसर पर संदीप पाठक, श्रेयांश चौधरी, सूरज राय, दुर्गेश पाठक, मनीष गुप्त, बृजेश गुप्त, रवि गुप्त, बलवंत कुमार, हीरालाल यादव, सर्वेश राय, ओम प्रकाश, अभिषेक, दीपक, अवनीश त्रिपाठी, सूरज यादव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें