फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बाइक की डिकी खोल कर उड़ाए 62000 रुपये

Wed, 18 Apr 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
money
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एआरटीओ कार्यालय के पास से बुधवार को एक किसान की बाइक की डिकी खोल कर चोर उसमें रखा 62000 रुपये चुरा ले गए। पीड़ित ने घर बनवाने के लिए बैंक से 60000 रुपये निकाला था, जबकि डिकी में पहले से 2000 रुपये रखा था। पैसे चोरी हो जाने से पीड़ित परेशान हो गया और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।  
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के भरवल परवता निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामप्रीत बुधवार को एसबीआई की कृषि शाखा मोती चौराहे से 60000 रुपये की निकासी की। बैंक से निकाली रकम को बाइक की डिकी में रख दिया और पहले से ही डिकी में 2000 रखा था। बैंक का काम निपटाने के बाद वह एआरटीओ कार्यालय गए। बाइक खड़ी करके एक फोटोकाफी की दुकान के अंदर गए।

वहां से बाहर निकले तो बाइक की डिकी खुली मिली। जिसे देख कर अवाक  रह गए। डिकी में रखा 62000 रुपये, बैंक पासबुक, आधार कार्ड ,बिजली और गैंस के कागजात गायब थे। पीड़ित वीरेंद्र ने बताया कि मकान बनवाने के लिए पैसा निकाला था। जिसे बाइक की डिकी से चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगला। पुलिस ने तीन संदिग्धों पर शक जाहिर कर उनकी तलाशी शुरु कर दी है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किसान की बाइक की डिकी से 62 हजार रुपये चोरी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चोरों को चिह्नित कर पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें