फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने बीडीसी सदस्य को पीटा

Tue, 13 Sep 2016 11:16 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के बडगों गांव में मंगलवार को नाली निर्माण को लेकर प्रधान और बीडीसी सदस्य के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना में बीडीसी सदस्य घायल हो गए। उन्होंने इस मामले में प्रधान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। वही एक दलित महिला ने प्रधान द्वारा उसकी जमीन पर जबरन नाली निर्माण करने से मना करने पर गाली गलौच देने और मारने का आरोप लगाते हुए सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


 बडगों गांव के बीडीसी सदस्य राजन राय उर्फ भोला राय का आरोप था कि उनके गांव के प्रधान हरिशंकर राय गांव में नाली बनवा रहे है। नाली निर्माण के लिए शीशमति पत्नी चंद्रकेश की जमीन को खोदवा दिया। जिस पर दलित महिला गांव के अन्य लोगों के अलावा बीडीसी भोला राय को पंचायत के लिए बुलाकर ले गई। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही ग्राम प्रधान महिला को गाली गलौच देने लगे। जब उन्हें मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गए। बीडीसी सदस्य का आरोप था कि प्रधान ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।

जबकि प्रधान ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों का कुछ लोगों के जरिए विरोध किए जाने का आरोप मढा। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित बीडीसी सदस्य राजय राय उर्फ भोला राय की तहरीर पर प्रधान हरिशंकर राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें