फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बनकर एक लाख रुपये लूटे

Sun, 05 Feb 2017 11:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
लूट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी वाहन चालक से पूछताछ करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बनकर तलाशी लेने के नाम पर बाइक सवार बदमाशों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे पिकअप चालक और खलासी से एक लाख रुपये लूट लिए। घटना दुधारा क्षेत्र के पिपरा अहंकार स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुई। जानकारी के बाद जिले में कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग हुई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। 
विज्ञापन


सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार अमेठी जिले के जगदीशपुर में वसीम का मुर्गी फार्म हाउस है। उनकी पिकअप पर उसी क्षेत्र के बसावनपुरवा निवासी शाबान उर्फ मोनू पुत्र इल्फाक खलासी और गोसाईपुरवा निवासी अवधपुरी पुत्र धनलालपुरी चालक है। शाबान और अवधपुरी  पिकअप से मुर्गी की सप्लाई देने शनिवार को महराजगंज जिले के नौतनवां गए थे। यहां सईद नाम के कारोबारी को मुर्गी की सप्लाई देने के बाद 1.60 लाख का पेमेेंट लेकर रविवार को लौट रहे थे। अभी वे लोग बीएमसिटी मार्ग पर दुधारा क्षेत्र के पिपरा अहंकार स्थित पेट्रोल पंप के निकट पुल के पास पहुंचे ही थे। 

इसी बीच लाल रंग की बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप रोकी और खुद को पुलिस कर्मी बता कर गाड़ी की तलाशी लेने लगे। गाड़ी की डिकी में पॉलिथीन में रखे दो-दो हजार के एक लाख रुपये को बदमाशों ने ले लिए और पीड़ितों को गाड़ी लेकर थाने चलने की बात कहकर पीछे मुड़कर भाग निकले। पीड़ितों ने शोर मचाया और दुधारा पहुंच कर वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


किसी ने डायल 100 नंबर पर घटना की सूचना दे दी । बाद में पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू दी। पीड़ित शाबान उर्फ मोनू और अवधपुरी ने बताया कि नौतनवा में कारोबारी सईद ने एक लाख साठ हजार का पेमेंट दिया था। जिसमें से एक लाख रुपये को पॉलिथीन में और शेष रकम को गाड़ी में दूसरी जगह छिपा कर रखी थी। 

जिसकी वजह से बदमाश पॉलिथीन में रखे एक लाख ले गए और थाने चलने की बात कह कर भाग निकले। वहीं दूसरी जगह छुपा कर रखने की वजह से 60 हजार रुपये लुटने से बच गया। बदमाशों की उम्र 30 और 22 वर्ष के आस-पास बतायी जा रही है। एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें