फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के प्रधान की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार 

Sun, 14 Jan 2018 11:23 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धनघटा। बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के चनुवा महरैयी गांव के प्रधान की हत्या में शामिल फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भी भेज दिया। 
विज्ञापन

 इंस्पेक्टर महुली ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि चनुवा महरैयी गांव के प्रधान राम चर्त्रि चौहान की 24 दिसंबर को महुली क्षेत्र के शनिचरा चौबे गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की साजिश रचने वाला उसी गांव निवासी रामकेश चौहान ने शातिरना ढंग से आर्म्स एक्ट के एक पुराने मुकदमें में वारंट पर 24 नवंबर 2017 को ही जेल चला गया था। प्रधान की हत्या करने की रची गई साजिश के तहत ही उसने हत्या करने के लिए बनकटी बाजार में स्थित एक एजेंसी से 26 अक्टूबर को एक टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक खरीद कर अपने साथियों को दिया था। आगे बताया कि पूछताछ के दौरान रामकेश यादव पुत्र भोल्लर निवासी गागरगाड़ थाना धनघटा तथा हीरा केवट पुत्र झिनकू निवासी सुकुमी चौरा थाना धनघटा की भी इस हत्याकाण्ड में संलिप्तता प्रकाश में आई थी। हीरा केवट कुछ दिनों पहले ही वारंट के मामले में जेल चला गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर की सूचना पर अपने हमराहियों एसआई सुरेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र यादव, राकेश पांडेय और गुड्डू प्रसाद के साथ शनिचरा बाबू पुल के पास पहुंच गए। जहां बाइक से कहीं फरार होने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को रोकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश यादव पुत्र घोल्लर निवासी गागरगाड थाना धनघटा बताया। इंस्पेक्टर ईश्वर चंद प्रधान ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि प्रधान की हत्या में इसी बाइक का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें