फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद केंद्र से किसान का 84 बोरी धान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मंडी स्थित एफसीआई के खरीद केंद्र में बेचने के लिए लाया गया किसान का 84 बोरी धान पार कर दिया गया। किसान पिछले चार दिनों से यहां धान के लिए डेरा डाले था। मंडी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी चोरी की भनक नहीं लगी।

आऊ गांव निवासी किसान विश्वनाथ अवस्थी ट्रैक्टर ट्राली पर 124 बोरी धान लेकर चार दिनों पूर्व यहां मंडी स्थित एफसीआई केंद्र बेंचने आया था। उसकी बारी न आने पर रोजाना ट्राली के नीचे ही बिस्तर पर रात बिताता रहा।
विज्ञापन


शनिवार की रात वह ट्रैक्टर के नीचे सो रहा था। तभी रात में ट्राली से 84 बोरी धान चोरी कर लिया गया। सुबह जागने पर बोरियां नदारद मिलीं। विश्वनाथ ने थाने में तहरीर दी है।

उधर, मंडी सचिव छेदीलाल ने बताया कि सुरक्षा में एक चौकीदार व पुलिस कर्मी यहां तैनात हैं। यूपी-100 का यहां दफ्तर होने के कारण रात में गेट खोलना पड़ता है। अन्य वाहनों की इंट्री रात में नहीं होती।
विज्ञापन


उधर, केंद्र प्रभारी महेश सिंह राठौर व प्रवीण चौरसिया ने बताया कि मंडी में सुरक्षा की जिम्मेदारी सचिव की है। इसके लिए सचिव को कई बार आगाह भी किया जा चुका है। व्यवस्था में चूक का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ा। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

खरीद केंद्र से किसान का 84 बोरी धान चोरी
बारी के इंतजार में ट्राली के नीचे सोता रहा किसान
चौकीदार व दो सुरक्षा कर्मियों को नहीं लगी भनक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें