फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंक में हुई चोरी का पर्दाफाश

Thu, 03 May 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्वांचल ग्रामीण बैंक सांडेकला में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के सांडेकला में स्थित पूर्वांचल बैंक में तीन माह पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश का दावा किया। पुलिस ने बैंक से चोरी गई दो बैट्री के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए युवक ने घटना में शामिल अपने साथी के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन


एसओ गौरव सिंह ने बताया कि पूर्वांचल बैंक सांडेकलां में 25/26 जनवरी की रात दो बैट्री चोरी हो गई थी। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की रात करमैनी टैक्सी स्टैंड के समीप एक युवक के जरिए बैट्री बेचने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर घेरेबंदी करके चोरी की बैट्री बेचने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने सांडेकला स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई। बरामद बैट्री को बैंक से ही चुराने की जानकारी दी। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर दूसरी बैट्री भी उसके घर से बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज पुत्र पूर्णमासी निवासी नौदरी थाना मेंहदावल बताया। सूरज ने घटना में शामिल अपने दूसरे साथी का नाम विनोद पासवान बताया। 22 अप्रैल को ही विनोद एक अन्य मामले में जेल भेजा गया था। जबकि पकड़े गए आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें