फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक परिवार के चार घायल

Wed, 20 Apr 2016 10:52 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर के राम जानकी मार्ग पर खेवसिया गांव के निकट बुधवार दोपहर बाइक कार की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार बच्चे समेत एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कार छोड़ कर भाग रहे चालक को गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले  कर दिया।
विज्ञापन


बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव निवासी भागीरथी(55), पत्नी मंगालती (53), उनका बेटा राजमंगल (28) और पोता राजा (6) के साथ एक बाइक पर सवार होकर धनघटा क्षेत्र के खैरा गांव से अपने घर लौट रहे थे। बाइक उनका बेटा राजमंगल चला रहा था। राजमंगल के अनुसार जब खेवसिया गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही कार बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

 इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वे लोग गिर पड़े। हादसे के बाद कार चालक कार को छोड़ कर भागने लगा तो गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे और उसे पकड़ लिए। गांव के लोगों ने फोन करके एंबुलेंस मंगाई। जिससे घायल मलौली सीएचसी पहुंचे पहुंचे। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। भागीरथी और मासूम राजा की हालत गंभीर होने से  डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओं आर डी मौर्य का कहना है कि चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें