पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक में लगी आग, अफरातफरी
पेट्रोल पंपकर्मियों की सजगता से बचा हादसा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहे के पास पेट्रोलपंप पर पेट्रोल डलवाने आए एक व्यक्ति की बाइक में अचानक से चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। इससे पेट्रोल पंप पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पेट्रोल पंपकर्मियों की सजगता से आग पर काबू पाया गया।
बृहस्पतिवार को 10:30 बजे के करीब एक व्यक्ति बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया। उसी दौरान उसकी बाइक से चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख पेट्रोल पंप पर अफरातफरी का माहौल हो गया। अन्य लोग तत्काल पेट्रोल पंप से दूर हट गए। पेट्रोप पंपकर्मियों ने बाइक को तुरंत पंप से दूर किया और पानी डालकर चिंगारी और धुएं को शांत किया। इस दौरान बाइक के कई पार्ट जल गए।