फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में सेहुड़ा गांव के युवक की मौत

Tue, 18 Sep 2018 10:56 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघनगर। घर की माली सुधारने के लिए सऊदी अरब देश कमाने गए दुधारा थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव के एक युवक की बिजली का करंट लगने से सोमवार की रात मौत हो गई। सऊदी अरब में रह रहे रिश्तेदारों ने मौत की खबर दी। खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम सेहुड़ा के 30 वर्षीय युवक मोहम्मद आलम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद रईस लगभग तीन साल से सऊदी अरब के मक्का शहर में बिजली मिस्त्री का कार्य करता रहा है। अभी दो माह पहले घर से वापस सऊदी अरब देश गया था। परिजन सोमवार की रात में मौत की खबर से सन्न रह गए। माता जिब्बुन्निसा ने बताया कि फोन पर खबर मिली कि बेटा मोहम्मद आलम दो मंजिला इमारत पर बिजली का कार्य रहा था। उसी दौरान बिजली का तेज झटका लगने से वह नीचे गिर गया और मौत हो गई। 25 साल पहले मोहम्मद अली के पिता की मौत हो गई थी। मोहम्मद आलम की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी। चार वर्षीय बेटी गुलनाज एवं ढाई वर्षीय बेटा मोहम्मद दानिश की परवरिश पत्नी नजराना खातुन व बूढ़ी माता जिब्बुन्निशा को ही करना होगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अफजाल अहमद, जाकिर हुसैन, अतीकुर्रहमान, गुलाम हुसैन आदि ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें