फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बे में मंगलवार की शाम एक जहरीले सांप के डंसने से एक 12 वर्षीय लड़के की स्थिति गंभीर हो गई। पीड़ित लड़के को परिजन सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महुली कसबा निवासी भोले नाथ कहार ने बताया कि मंगलवार की शाम राधे माली का 12 वर्षीय बेटा संजय शर्ट में बटन लगाने के लिए घर के रखे डिब्बा को लेने गया था। उसी दौरान एक सर्प ने उसे डंस लिया। हाथ से खून बहता देख परिजन महुली कस्बा के एक डॉक्टर के पास ले जाकर इंजेक्शन लगावा दिए। घर आकर परिजनों ने देखा तो वहीं पर एक सर्प कुंडली मारकर बैठा था। परिजन सर्प को मार डाले। इसी दौरान बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रात्रि करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें