फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन परिसर से बाइक चोरी
विज्ञापन

पडरौना। विकास भवन परिसर से गुरुवार को युवक की बाइक चोरी हो गई। महाराजगंज जिले के पिपरा ब्रह्मन निवासी सत्येंद्र सिंह पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि विकास परिसर में बाइक खड़ी करके किसी कार्य से डीपीआरओ कार्यालय में गए थे। वापस आने पर बाइक नहीं थी। इधर-उधर खोजने के बाद भी बाइक नहीं मिली। उन्होंने पुलिस से इसकी जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस ने की छापेमारी
खड्डा। हनुमानगंज थाना के नरकहवा गांव में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने भट्ठी तोड़ कर लहन नष्ट किया ।नरकहवा गांव की मुसहर बस्ती के कुछ घरों में अबैध शराब की भट्टियां धंधक रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर हनुमानगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने गुरूवार की शाम टीम के साथ छापेमारी कर अवैध भट्ठियों व लहन को नष्ट किया। शराब बनाने वाले बर्तन भी पुलिस के हाथ लगे। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही अवैध कारोबारी घर के पीछे से भाग निकले । बिहार सीमा से सटे होने के कारण व विहार में शराब बंदी के कारण यह कारोबारी आसानी से अबैध शराब बनाकर बिहार के मंझरिया , कतकी , भैसहिया आदि गांवों में आसानी से पहुंचा देते हैं । थानाध्यक्ष की टीम में एसआई महेंद्र चौधरी , कांस्टेबल हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें