सांथा (संतकबीरनगर)। एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम को राजेडीहा में बंजर भूमि पर बनी पूर्व विधायक की राइस मिल के दोनो खंभे को हटवाया। इसके अलावा नाली पर किए गए अवैध कब्जा को भी साफ कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई ।
एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ,नायब तहसीदाल राजेश श्रीवास्तव ,,प्रभारी कानूनगो अभिमन्यु सिंह, लेखपाल अमित सिह ,हीरालाल ,सुरेशचंद के अलावा बखिरा एसओ रामभवन यादव, सांथा पुलिस चौकी इंचार्ज ध्रुव नरायन सिंह आदि फोर्स के साथ राजेडीहा पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को हटवाया। एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि गाटा संख्या 104 बंजर की जमीन है तथा गाटा संख्या 282 ताल है। इन रकबों की पैमाइश कराई गई। इस दोनों नंबरों में पूर्व विधायक ताबिश खां की बनी राइस मिल का दो खंभा बना पाया गया। इसके अलावा ताल की जमीन को पूर्व विधायक ने बाउंड्रीवाल बना कर घेरवा लिया था। वर्ष 2010 में पूर्व विधायक के जरिए सार्वजनिक जमीन में किए गए अवैध कब्जे का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था और उस दौरान हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन के जरिए अवैध कब्जा हटवाया गया था। इसके बावजूद पूर्व विधायक के जरिए दुबारा सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इसके अलावा राजेडीहा कसबे के कई घरों की नालियां बंद कर दी गई है। जिससे जलजमाव की स्थिति कायम हो गई थी। यहां के लोगों ने इस मामले की कई बार शिकायत भी की थी। उसी के मद्देनजर अवैध जमीन में बनी पूर्व विधायक की राईस मिल का दोनों खंभा गिरवा दिया गया और बांउड्रीवाल की दीवाल भी ढहा दी गई है। लोगों की बंद नालियां भी खुलवा दी गई, जिससे उनके घरों का पानी निकलने लगा। बंजर जमीन पर लोग पात्र लोगों होगे,उन्हें चिन्हित कराते हुए पट्टा दिया जाएगा। पूर्व विधायक के भाई मास्टर इख्तखार खां ने आरोप मढ़ा कि वह स्वत: अवैध कब्जा हटा ले रहा है ।जब कि पांच साल पूर्व तत्कालीन एसडीएम ने पैमाइश करा कर अवैध कब्जे को हटवाया था। गया था। जबकि एसडीएम ने बताया कि उस दौरान पूरा अवैध कब्जा नही हटवाए जाने से ऐसी स्थिति बनी रही। जिसे दुबारा कार्रवाई करनी पड़ी।