शिक्षक के खाते से उड़ाए एक लाख सात हजार
मेंहदावल। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एक खाताधारक के बैंक खाते से बीती रात कुछ अज्ञात हैकरों ने चार बार की निकासी में एक लाख सात हजार रुपये निकाल लिए। इससे परेशान खाता धारक ने बैंक प्रबंधक व मेंहदावल थाने पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
बेलौली निवासी विश्वंभरनाथ बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर तैनात रहे हैं। वर्ष-2016 में वह सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार की रात उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से एक लाख सात हजार रुपये की निकासी हो गई है। खाते से हुई निकासी के बारे में जानकारी लेने के लिए बैंक शाखा प्रबंधक से मिले। उन्होंने थानाध्यक्ष मेंहदावल को तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की।