फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से मां व दो बेटों की झुलसकर मौत

Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कांटे चौकी क्षेत्र के काठगंगा गांव निवासी मृतक अमन शर्मा के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांटे (संतकबीरनगर)। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के काठ गंगा गांव में दीपावली की रात में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। लपटों में घिरकर एक महिला व उसके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि एक बेटा गोरखपुर मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रात में एएसपी मौके पर पहुंच गए। एसपी व सदर विधायक ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस हृदय विदारक घटना से गांव में माहौल गमगीन है।
विज्ञापन

कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव काठ गंगा निवासी शिवश्याम शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा (35) दीपावली की रात घर में खाना बना रही थीं। उनके तीनों बच्चे (12) अनमोल, (10) अमन और (6) आयुष दूसरी मंजिल पर बने कमरों में थे। अचानक बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर रेनू उन्हें देखने पहुंची तो देखा कि बच्चे कमरे में आग की लपटों में घिरे थे। रेनू उनकी मदद के लिए चिल्लाने लगी। बच्चों की जान को खतरे में देखकर वह लपटों में कूद पड़ी। पड़ोसियों के अनुसार रेनू ने सबसे पहले आयुष को बाहर निकाला। इसके बाद बेटे अनमोल व अमन को भी निकाला। लेकिन गंभीर रूप से झुलसे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। आग की लपटें देखकर व चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। डॉयल 100 पुलिस के अलावा कांटे पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से रेनू व दो बेटों आयुष व अनमोल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
उधर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसी रेनू व उसके दोनों बच्चों को तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में बेटे अनमोल ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मां रेनू शर्मा की भी मौत हो गई। आयुष शर्मा की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में इसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर एसपी आकाश तोमर, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व सांसद कुशल तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत सदस्य अशोक चौधरी और रमेश यादव आदि पहुंच गए। एसपी आकाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा बिजली के शार्ट सर्किट से होना प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें