चाकू के साथ एक व्यक्ति को जेल भेजा
बखिरा। बुधवार को क्षेत्र के अमरडोभा में एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। कागजात के अभाव में आरोपी का वाहन भी सीज कर दिया गया।
एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि एसआई अरुण पांडेय अमरडोभा स्थित एक मदरसा के निकट ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दुर्गजोत से अमरडोभा की तरफ एक कार आई जिसे रोका गया तो कार चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए सिद्धार्थनगर जनपद के नरकटहा (बांसी) निवासी मंटू उर्फ इरशाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। चालक के पास वाहन के कागजात नहीं थे, जिसकी वजह से गाड़ी सीज कर दी गई।