पुलिस ने की दुष्कर्म मामले की जांच
सीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर कई दिनों तक दुष्कर्म प्रकरण की जांच के लिए शुक्रवार को सीओ मेंहदावल ने कार्यालय से महिला पुलिसकर्मियों को भेजा। जांच में पहुंची महिला पुलिसकर्मी गांव में करीब तीन घंटे तक मामले की जांच की तथा पीड़िता और उसकी मां का बयान लिया।
बताते चलें कि बंधक बनाकर रखा गया था। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एएसपी ने प्रकरण की जांच सीओ मेंहदावल को दिया था। इस संबंध में सीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों को भेजकर प्रकरण की जांच करा ली गई है। जिसकी रिपोर्ट जल्द ही एसपी के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।