फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो को साइड देते समय मोरंग लदा ट्रक पलटा

विज्ञापन
कठिनइया नदी पुल के पास हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिहरपुर। रविवार को नाथनगर से महुली की ओर जा रहा मोरंग लदा ट्रक टैंपो को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना नाथनगर महुली मार्ग पर स्थित कठिनइया नदी पुल के पास हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के कठिनइया नदी के पुल के पास रविवार की दोपहर मोरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बुद्धि कपुरा, थाना रानी सराय, आजमगढ़ निवासी ट्रक चालक महेंद्र यादव ने बताया कि वह जैसे ही नदी पर बने पुल पार कर रहे थे उसी दौरान आ रही एक टैंपो को साइड देने के लिए वह ट्रक को किनारे किए। ट्रक का भार एक ओर हो जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने बताया कि उसके साथ दो लेबर भी हैं जिनको कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें