फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मतदान कार्मिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार से शहर के हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू होगा। पांच दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के पहले चरण में 3,904 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन ने प्रशिक्षण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि जिले में 1,420 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 8,143 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। इसमें 1,929 पीठासीन अधिकारी, 1975 मतदान अधिकारी प्रथम, 2268 मतदान अधिकारी द्वितीय तथा 1971 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण 15 से 19 अप्रैल तक दो पालियो में होगा। इसमें एक से चार सौ प्रथम पाली में, 401 से 800 तक द्वितीय पाली, 16 अप्रैल को 801 से 1200 तक प्रथम पाली, 1201 से 1600 तक द्वितीय पाली, 17 अप्रैल को 1601 से 2000 तक प्रथम पाली, 2001 से 2400 तक द्वितीय पाली, 18 अप्रैल को पहली पाली में 2401 से 2800 व दूसरी पाली में 2801 से 3200 तक तथा 19 अप्रैल को पहली पाली में 3201 से 3600 तक व दूसरी पाली में 3601 से 3904 तक के कर्मी प्रशिक्षण लेंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन 29 अप्रैल को होगा, इसमें मतदान कार्मिकों को विधानसभा की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें