फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से 25 हजार की लूट

Thu, 22 Mar 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
तकबीरनगर। तामेश्वरनाथ गेट से 800 मीटर आगे ईट भट्टे के पास बाइक सवार बदमाश ने महिला से 25000 रुपये लूट कर भाग गया। महिला की गुहार पर आस-पास के लोगों के साथ ही तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी के भी सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। बाद में कोतवाल ने भी पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर की रहने वाली किसमती पत्नी भदई चौहान गुरुवार को नाथनगर पीएनबी में पैसा निकालने गई थी। बैंक से 25000 रूपये की निकासी कर वह नाथनगर में टेंपो से चली। तामेश्वरनाथ गेट पर टेंपों से उतर कर पैदल ही घर जा रही थी। पैसा झोले में रखी थी। गेट से 800 मीटर आगे जैन ईट भट्ठे के पास पहुंची ही थी।

 

उसी दौरान गुजरे एक बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से रुपये रखा झोला छीनकर भाग गया। महिला के शोर पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीएनबी नाथनगर में एक युवक ने विड्राल पर अंगूठा गलत लगने की बात महिला से किया था।

उसी युवक ने महिला के साथ घटना को अंजाम दिया हैं। महिला ने उस बदमाश को देखने पर पहचान कर लेने की बात बताई हैं। पीएनबी बैंक के सीसीटीवी फुटेज का भी देखा गया। घटना में संलिप्त बदमाश को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें