फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रेलर में टकराया दूसरा ट्रेलर, खलासी की मौत

Mon, 21 Jan 2019 10:14 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बीएमसीटी मार्ग के रेशमपुर गांव के पास दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग स्थित रेशमपुर गांव के निकट रविवार देर रात खड़े ट्रेलर में पीछे से दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई, जबकि एक चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मेंहदावल क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित रेशमपुर गांव के समीप एक ट्रेलर खड़ा था। उस समय घना कोहरा था। तभी बस्ती की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दिया। जिससे खलासी मोहम्मद इमरान पुत्र मुजिबुरर्हमान ग्राम सिंहपुर थरौली थाना पुरंदरपुर जिला महराजगंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक रामनेवास पुत्र टांसे, दीपक पुत्र अशोक देवपुर थाना पुरंदरपुर जिला महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मेंहदावल एसओ प्रदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से ट्रेलर में फंसे घायल व मृतक को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार की रात घने कोहरे में बीएमसीटी मार्ग के मेंहदावल नंदौर स्थित रेशमपुर के पास खड़ा कॉमर्शियल वाहन ट्रेलर में पीछे से दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इससे खलासी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें