आमने-सामने टकराई बाइक, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियावां गांव के बीएमसीटी मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक आमने-सामने टकरा गई। बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सेमरियावां भर्ती कराया गया है।
लोहरौली निवासी करम हुसैन बाइक में खटियावां स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर वापस लोहरौली आ रहे थे। खटियावां चौराहे के पास सामने से आ रहे एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे करम हुसैन और दूसरे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां भिजयावा। करम हुसैन के परिजन करम को लेकर बस्ती के लिए चले गए। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी सेमरियावां पर चल रहा है।