फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सुपारी किलर व साजिशकर्ता पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो
एसपी का दावा, सुदखोर की हत्या करने आए थे तीनों लोग
दो तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू व बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस ने दो सुपारी किलर व साजिशकर्ता को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने तीनों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू व बाइक बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों लोग एक सूदखोर की हत्या करने आए थे। पकड़े गए तीनों लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार को स्वॉट टीम अल्फा के प्रभारी प्रदीप सिंह, औद्योगिक क्षेत्र के चौकी इंचार्ज खुश मोहम्मद ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भैसहिया मोड़ के पास मुठभेड़ में सच्चिदानंद उर्फ भल्लर निवासी कोल्हुआ थाना महुली संतकबीरनगर, संतोष कुमार पांडेय निवासी छपिया थाना मुंडेरवा बस्ती और अजय कुमार मिश्रा उर्फ मुन्नू निवासी चंदापार थाना महुली संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अजय कुमार ने बताया कि वह जमीन खरीदते एवं बेचते हैं। उन्होंने चंद्रभान यादव निवासी भैसाखूट थाना धनघटा से डेढ़ वर्ष पहले 32 लाख रुपये आठ प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। उन्होंने चंद्रभान यादव को इस अवधि में करीब 50 लाख रुपये विभिन्न तिथियों में वापस कर दिया। अभी भी चंद्रभान यादव उनसे 50 लाख रुपये जबरन लेना चाहते हैं। उन्हें कई बार अपने डेरी पर बंधक बना चुके हैं। इससे आजिज आकर उसने पहले संतोष पांडेय से संपर्क कर चंद्रभान यादव की हत्या के लिए तैयार किया। इसके लिए ढाई लाख रुपये दिए। उसके बाद अपने गांव के पड़ोसी सच्चिदानंद उर्फ भल्लर को तैयार किया। उसे छह लाख रुपये देने थे। पेशगी के तौर पर उन्हे 90 हजार दिया। इधर लगातार एक सप्ताह से हम तीनों अलग-अलग समय पर चंद्रभान की रेकी कर रहे थे। शनिवार को हत्या की योजना थी। एसपी ने बताया कि तीनो लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें