आटा चक्की फटने की घ्ाटना के पीड़िताे काे दी आर्थिक सहायता, घायलों का भी जाना हाल।
- फोटो : अमर उजाला
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा गांव में आटा चक्की फटने की घटना के पीड़ितों से बुधवार को पूर्व बसपा सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने मुलाकात की। उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता जल्द दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की।
पूर्व बसपा सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी बुधवार को पोखर भिटवा गांव में आटा चक्की के फटने से मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। पूर्व सांसद ने घटना पर अफसोस जताते हुए मृतक के परिवारों का हालचाल जाना।
परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में उन्होंने डीएम को फोन कर अवगत कराया और मृतकों के परिजनों को कृषक बीमा हितलाभ दिलाने की मांग की। पूर्व सांसद न ने मृतक राजाराम तथा रामराज के परिजनों को आर्थिक मदद देते हुए प्रशासनिक कार्रवाई तेज कराने का आश्वासन दिया। वे घायल लोगों से भी मिले।
इस दौरान सांथा के ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, ग्राम प्रधान पोखर भिटवा जलालुद्दीन, रेवती रमण त्रिपाठी, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, फूलचंद राव, श्याम नाथ शुक्ला, हाजी मोहम्मद इद्रीश, मोहम्मद याकूब, फजलुर्रहमान, मोवीस हुसैन, अतीक अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।