फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक के ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 17 Jul 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में सदर विधायक जय चौबे के कैंप कार्यालय पर आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के मुखलिसपुर रोड स्थित सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलने ही अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने आग बुझाई। आग से कैंप कार्यालय में लगी एसी, पंखा और सोफा पूरी जल गया।

सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का खलीलाबाद के औद्योगिक आस्थान में कैंप कार्यालय है। दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक कैंप कार्यालय से धुंआ उठता दिखा। आस-पास के लोग जब तक पहुंचते, आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग से कार्यालय में लगी एसी, पंखा और सोफा जल गया। लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। इधर विधायक के कैंप कार्यालय में आग लगने की सूचना के बाद भाजपा नेता संजीव राय, अवधेश सिंह, अश्विनी चौरसिया, बलराम यादव, महेंद्र पासवान, आलोक श्रीवास्तव आदि लोग पहुंच गए।

इसके साथ ही शहर कोतवाल सुधीर सिंह, चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर चौराहा बलराम पांडेय, एसआई मोतीलाल भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान विधायक शहर से दूर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें