ससुर और साले समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ केस
महुली थाना क्षेत्र के बंजरिया उर्फ देवरिया का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगुआ के बंजरिया उर्फ देवरिया में रविवार को बेटी की ससुराल से आए लोगों द्वारा घर में घुसकर तांडव मचाने तथा दो महिलाओं समेत चार लोगों की पिटाई के मामले में महुली पुलिस ने तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम बंजरिया उर्फ देवरिया निवासी रामचंद्र तिवारी के बेटे पवन की शादी बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राजमंगल तिवारी की बेटी से हुई है। शादी के बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। रामचंद्र तिवारी के अनुसार पवन के ससुर राजमंगल, साले कुलदीप और साकेत समेत कई लोग रविवार को दो गाड़ियों से उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने घर के कमरों में सामान तोड़ने लगे। विरोध करने पर घर के सदस्यों को मारापीटा। इसमें रामचंद्र तिवारी और पत्नी, मां व बेटे को चोट आई। महुली पुलिस ने रामचंद्र तिवारी की तहरीर पर बेटे के ससुर राजमंगल तथा साले कुलदीप व साकेत समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।