संतकबीरनगर। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का बागपत जिले में स्थानांतरण होने पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों और व्यापारियों ने एसपी कार्यालय में उन्हें विदाई दी। इस दौरान एसपी के कार्यों की लोगों ने सराहना की।
चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि एसपी शैलेश कुमार पांडेय की कार्यशैली से जिले के लोग प्रभावित थे। छोटी से छोटी सूचना को वे गंभीरता से लेते हैं। इसी का नतीजा रहा कि इनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था के मामले में जिले की स्थिति बेहतर रही है।
इस दौरान व्यापारियों ने बुके और अंगवस्त्र देकर एसपी को विदाई दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यापार मंडल के लोगों ने काफी सहयोग दिया। स्थानांतरण नौकरी का अनिवार्य हिस्सा है।
इस दौरान व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि, आशीष छापड़िया, भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष सिंह, अरविंद पांडेय, श्रीधर अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, कपीश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने भी विदाई दी। सीओ सदर रमेश कुमार ने कहा कि एसपी के मार्गदर्शन में जिले में बेहतर कार्य हुआ है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने में उन्होंने हमेशा सहयोग दिया। इस दौरान सीओ एके मिश्र, कोतवाल सुधीर सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर त्रिलोचन त्रिपाठी, एसओ धनघटा संतोष तिवारी, एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।