ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराया।
- फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर। हाईवे पर घघौवा पुलिस चौकी के करीब बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे ट्रक की चपेट में कार आ गई। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़ी बस में टकराने के बाद रुकी। हादसे में कार सवार पंजाब नेशनल बैंक के जोनल अधिकारी आरएस रावत घायल हो गए। चालक को भी मामूली चोट लगीं। दोनों को अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद लखनऊ वापस चले गए। ये लोग फैजाबाद की तरफ से आ रहे थे। घघौवा पुलिस चौकी के करीब पीछे से ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे कार बेकाबू होकर किनारे खड़ी प्राइवेट बस से जा टकराई। हादसे पर आसपास के लोग दौड़े तभी मौका पाकर चालक तेज गति से ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची घघौवा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से बैंक अफसर और चालक को अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के बाद दोनों लखनऊ चले गए।
ट्रक पेड़ से टकराया, चालक घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा के समीप तेज गति ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर रुका। ट्रक चालक सूरज निवासी बभनान घायल हो गया। चालक ने बताया कि वह डुमरियागंज से गिट्टी खाली करके लौट रहा था।