संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरईटोला के हाइवे पर शनिवार की भोर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक शहर में जाने वाले लिंक रोड पर पलट गया। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आस पास के लोगों ने ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेजवाया।
मैनपुरी जनपद के टाउन ज्योति निवासी विनोद ट्रक लेकर आसाम से अलीगढ़ जा रहे थे। ट्रक पर जला हुआ मोबिल लदा था। ट्रक जैसे ही डीघा बाईपास के फ्लाईओवर पर चढ़ी और उतरते समय अनियंत्रित हो गई। बरईटोला के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक शहर में जाने वाले लिंक रोड पर जाकर पलट गई। ट्रक पलटने के कारण लिंक रोड़ पूरी तरह से बंद हो गया। मौके पर कोतवाली पुलिस के सिपाही पहुंच गए। ट्रक से घायल चालक विनोद को निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही बरदहिया के पास लिंक रोड को बंद कर दिया और रास्ता डायवर्ड कर दूसरे लिंक रोड से वाहनों को भेजवाया। समाचार लिखे जाने तक लिंक रोड से ट्रक को नहीं हटाया जा सका था।