फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को छोड़ चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहेगी
विज्ञापन

पंचायत के बाद हुआ फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ससुराल से जब पति के मामा के घर गई तो उसने वही पर रहने का फैसला कर लिया। इधर मां के लिए बिलख रहे बच्चो को लेकर उसका पति जब उसे अपने साथ लेने मामा के घर पहुंचा तो उसने आने से इंकार कर दिया। अंत में दोनों तरफ से हुई पंचायत के बाद विवाहिता का अपने प्रेमी के साथ रहना तय हुआ। अब बच्चे भी मां के पास पहुंच गए है। इस घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती थी। 20 दिन पहले वह अपने पति के ननिहाल गई। बताया जाता है कि पति के मामा के बेटे से उसकी आंखें चार पहले ही हो चुकी थी। इधर, जब शुक्रवार को उसका पति घर लौटा तो पत्नी घर पर नही थी। उसे लाने के लिए अपने ननिहाल पहुंचा। तो पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। शनिवार की देर शाम तक वह पत्नी को साथ लाने का प्रयास करता रहा लेकिन वह तैयार नही हुई। उसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में बच्चे भी मां के साथ रहेगें यह तय हुआ। उसके बाद पति पत्नी के बीच संबध बिच्छेद हो गया। इस बात की चर्चा रविवार को पूरे दिन इलाके में होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें