फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट नहीं, बिसरा जांच के बाद खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट नहीं, बिसरा जांच के बाद खुलेगा राज
विज्ञापन

मां-बेटी की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। शनिवार रात महुुली क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी की मौत का रहस्य जानने के लिए उनका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर ही दोनों के मौत का राज पता चल सकेगा। आमतौर पर जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौतों पर ही बिसरा सुरक्षित किया जाता है।
शनिवार की रात महुली क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के पति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके गांव का एक व्यक्ति उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इससे पत्नी सदमे में थी और उसने जहर खाकर जान दे दी। बेटी भी मां की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी जहर खाकर जान दे दी। एसओ महुली प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-बेटी के शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं है। मौत की वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। रिपोर्ट आने पर मौत के रहस्य से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी गिरफ्तार
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात हुई मां-बेटी की मौत के मामले में महुली पुलिस ने गांव के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित की तहरीर के मुताबिक उसकी पत्नी और बेटी की मौत का कसूरवार राजू व उसकी पत्नी सुमित्रा है। इस संबंध में एसओ महुली प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी राजू और उसकी पत्नी सुमित्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें